मुख्यमंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को यह ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा किसी भी इम्पैनल्ड अस्पताल, सरकारी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध होगी। इसका उद्देश्य उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹3,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर ₹8,000 किया गया था। अब इसे बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किया जा रहा है।
इसी तरह सहायिकाओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायिकाओं को पहले ₹1,500 प्रतिमाह मिलता था, जिसे बढ़ाकर ₹4,000 किया गया। अब इसे बढ़ाकर ₹6,000 प्रतिमाह किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ हर साल कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलने का रास्ता साफ होगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।