पुल बहने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि पुल के साथ एक व्यक्ति के बहने की भी सूचना मिली है, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुल के ऊपर रहने वाले लोगों के लिए पर्याप्त राशन और दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर के जरिए आवश्यक सामग्री और मेडिकल सहायता पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है।
इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि पहाड़ी जिलों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 14 अगस्त से 17 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। 14 अगस्त के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकारियों ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही खराब मौसम के दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।