अमेठी की अर्चना बनीं सफल उद्यमी, ₹2.12 लाख के लोन से शुरू किया ब्यूटी पार्लर
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अमेठी के मुसाफिरखाना नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-08, पूरे भवानी बक्स की निवासी अर्चना त्रिपाठी ने अपना व्यवसाय शुरू कर सफलता की नई कहानी लिखी है। कभी गृहिणी रहीं अर्चना ने योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से ‘अर्चना ब्यूटी पार्लर’ की स्थापना की और आज सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।

अर्चना को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी बैंक के माध्यम से मिली थी। उस समय वह गृहिणी थीं और अपना व्यवसाय शुरू करना चाहती थीं, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी उनके सामने बड़ी चुनौती थी। परिवार की सीमित आय के कारण व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी जुटाना आसान नहीं था। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन करने का निर्णय लिया।

जनवरी 2025 में अर्चना को बैंक के माध्यम से 2.12 लाख रुपये का ऋण मिला। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने ‘अर्चना ब्यूटी पार्लर’ की शुरुआत की। अर्चना के मुताबिक योजना से मिली सहायता ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें अपने व्यवसाय के सपने को हकीकत में बदलने का अवसर दिया।

आज उनका ब्यूटी पार्लर क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है। इस व्यवसाय से उन्हें हर महीने करीब 30 से 40 हजार रुपये की आय हो रही है। अर्चना के परिवार में छह सदस्य हैं और व्यवसाय शुरू होने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हुई है। अब वह परिवार की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ रही हैं।

अर्चना भविष्य में अपने व्यवसाय का और विस्तार करना चाहती हैं, ताकि अधिक लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचा सकें। उनका मानना है कि महिलाओं को सही अवसर, मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता मिले तो वे भी सफल उद्यमी बन सकती हैं। वह अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अर्चना त्रिपाठी की सफलता मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती देने की एक प्रेरणादायक मिसाल बन रही है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।