पुलिस की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जिला अस्पताल, श्मशान घाट और चिउटहा पुल समेत उन सभी स्थानों की जांच की गई, जहां आरोपी वारदात के दौरान गया था। पुलिस ने उसके सरकारी आवास को भी सील कर वहां से साक्ष्य जुटाए हैं।
मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, फोरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
पीड़ित बच्ची कक्षा पांच की छात्रा थी और डॉक्टर बनने का सपना देखती थी। घटना के बाद परिवार शोक में है, जबकि आरोपी का परिवार भी उससे दूरी बना चुका है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।