मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से राज्य के युवा अपने हुनर को निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में संताली फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है, जो राज्य की प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित प्रशिक्षण मिलने पर झारखंड से भविष्य में और भी प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं और यह पहल युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित फिल्मकार बीजू टोप्पो सहित कई अन्य हस्तियों को सम्मानित भी किया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।