कार्रवाई के दौरान हाई कमीशन के बाहर लगे बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए बनाए गए ढांचे भी हटा दिए गए। संबंधित एजेंसियों ने JCB की मदद से बाहरी हिस्से में कार्रवाई की।
मौके की तस्वीरों में टूटी रेलिंग, गेट, लोहे के फ्रेम, छत की चादरें, ईंट और कंक्रीट के टुकड़े दिखाई दिए। बाहरी हिस्से में लगी सफेद मेटल फेंसिंग और कुछ कॉरुगेटेड रूफिंग को भी हटा दिया गया।
बुलडोजर की कार्रवाई हाई कमीशन की मुख्य इमारत तक नहीं की गई। मेन गेट, सफेद दीवारें और पाकिस्तानी निशान वाला प्रवेश द्वार सुरक्षित रहा। परिसर के कुछ हिस्सों में लगे कांटेदार तार भी दिखाई दिए।
कार्रवाई के बाद वीजा सेक्शन के सर्विस काउंटर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे। वहां ‘विंडो 1’, ‘पाकिस्तान पासपोर्ट ऑनली’ और ‘विंडो-5 / कलेक्शन ऑफ वीजा एप्लीकेंट्स’ जैसे बोर्ड लगे हुए थे। काउंटरों के आसपास टूटी फेंसिंग और निर्माण सामग्री पड़ी दिखाई दी।
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब दो दिन पहले इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे। दोनों घटनाओं के समय को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के राजनयिक परिसरों के आसपास की व्यवस्थाओं को लेकर यह घटनाक्रम चर्चा में है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।