इस दौरान पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ‘हर-हर बम-बम’ के जयघोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा भक्ति, समर्पण, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता व समरसता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त विभिन्न शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच करीब चार से साढ़े चार करोड़ शिवभक्त सावन की शिवरात्रि तक कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सभी मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कांवड़ यात्रियों पर आज, कल और शिवरात्रि तक हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्होंने महादेव से सभी शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और देश-प्रदेश में सुख, शांति व सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।