पदोन्नति का फैसला 6 और 7 अगस्त 2026 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में की गई संस्तुति के आधार पर लिया गया है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया गया।
पदोन्नत किए गए अधिकारियों को तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। आदेश में पदोन्नति से जुड़ी निर्धारित शर्तों और शासनादेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पदोन्नति के बाद अधिकारियों के वेतनमान में भी बढ़ोतरी होगी। तहसीलदार पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 लागू होगा। इस स्तर पर 56,100 रुपए से लेकर 1,77,500 रुपए तक का वेतनमान निर्धारित है।
इस पदोन्नति के साथ प्रदेश के राजस्व प्रशासन में 332 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलेगी और तहसील स्तर पर प्रशासनिक कामकाज को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।