टोंक के बीसलपुर बांध का जलस्तर भी पिछले 24 घंटे में एक सेंटीमीटर बढ़ा है। बुधवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.05 मीटर दर्ज किया गया। त्रिवेणी नदी 2.50 मीटर के स्तर पर बह रही है। बीसलपुर बांध की अधिकतम भराव क्षमता 315.50 मीटर है।
इससे पहले मंगलवार को करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 से 20 मिलीमीटर तक बारिश हुई। प्रतापगढ़ के अरनोद में सबसे ज्यादा 21 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं कोटा में 5.6, डूंगरपुर में 4, संगरिया में 3 और चित्तौड़गढ़ में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उदयपुर के डबोक में भी बारिश ट्रेस की गई।
तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, माउंट आबू 23.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान पूर्वी राजस्थान के बाकी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने के आसार हैं और कुछ स्थानों पर ही छुटपुट बारिश हो सकती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।