राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें कुल 33 शिक्षिकाएं शामिल हैं, जिनमें 31 बेसिक और 2 माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाएं हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग से चयनित 20 शिक्षकों में से 5 को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों का उद्देश्य शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा की अलख जगाने के उनके प्रयासों को और प्रभावी बनाना है।
योगी सरकार राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान करेगी। इसके अलावा सम्मानित शिक्षकों को आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में हर वर्ष 4000 किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की सीमा भी दो वर्ष बढ़ाई जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के 61 चयनित शिक्षकों में आगरा की संगीता शर्मा, अमरोहा की गीता वर्मा, बहराइच की प्रीति मिश्रा, बलरामपुर की सलमा खान, भदोही की उर्मिला देवी, बिजनौर की रचना कपूर, बदायूं की किरन देवी, बुलंदशहर की जूही मलिक, चंदौली की उषा सिंह, फर्रुखाबाद की गीता वर्मा, गौतमबुद्धनगर की अर्चना पांडेय, गाजियाबाद की ज्योत्स्ना गोस्वामी, हापुड़ की शुचि त्यागी, हरदोई की विजया अवस्थी, हाथरस की पल्लवी चतुर्वेदी, झांसी की प्रीति श्रीवास्तव, कन्नौज की डॉ. सुमनलता यादव, कानपुर नगर की डॉ. कामायनी शर्मा, कौशाम्बी की सुमन कुशवाहा, ललितपुर की प्रीति गुप्ता, लखनऊ की विनीता, मैनपुरी की सीमा कुमारी, मेरठ की प्रतिभा रानी भारती, मुरादाबाद की सुनीता रानी, मुजफ्फरनगर की आरती शर्मा, रामपुर की वैलेंटिना विक्टर, श्रावस्ती की अमिता टंडन, सोनभद्र की मीरा सिंह, उन्नाव की प्रीति भारती, वाराणसी की नीलम राय, पीलीभीत की सय्यदा, गोंडा के सुनीत मित्र पांडेय, अलीगढ़ के अमर सिंह, अंबेडकरनगर के राम मिलन गुप्ता, अयोध्या के पंकज कुमार द्विवेदी, आजमगढ़ के प्रदीप कुमार सिंह, बलिया के अजीत कुमार श्रीवास्तव, बाराबंकी के राहुल कुमार शुक्ल, चित्रकूट के हरिशंकर त्रिपाठी, एटा के ओमवीर सिंह, इटावा के वीरेंद्र सिंह, फतेहपुर के आनंद कुमार मिश्र, गाजीपुर के संतोष कुशवाहा, हमीरपुर के नीतिराज सिंह, महराजगंज के राजेश कुमार उपाध्याय, जौनपुर के संजय कुमार मिश्र, कानपुर देहात के विनीत कुमार मिश्र, कासगंज के धनंजय प्रताप सिंह, लखीमपुर खीरी के प्रमोद कुमार, गोरखपुर के नवीन कुमार त्रिपाठी, महोबा के ओमप्रकाश तिवारी, मऊ के अनिल कुमार मौर्य, मिर्जापुर के दयानंद मिश्रा, प्रतापगढ़ के डॉ. देवेंद्र सिंह, प्रयागराज के रामलखन मौर्या, संभल के बृजकिशोर, शाहजहांपुर के अरुण कुमार गुप्ता, शामली के दिनकर चौहान, सिद्धार्थनगर के महेश कुमार, सीतापुर के अतुल शर्मा और सुल्तानपुर के सत्येंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।
माध्यमिक विद्यालयों से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए गाजियाबाद की रेनू तोमर, वाराणसी के डॉ. रमेश प्रताप सिंह, रायबरेली के गिरिजेश कुमार मल्ल, मुरादाबाद के डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल, गोरखपुर के महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, संतकबीरनगर के अरुण कुमार ओझा, रामपुर के डॉ. गौरव वार्ष्णेय, संतकबीरनगर के डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, हापुड़ के अमित कुमार शर्मा, भदोही के डॉ. हरिश्चन्द्र यादव, फिरोजाबाद के अश्वनी कुमार जैन, बरेली के राजपाल, बरेली के डॉ. संजय कुमार सिंह, आगरा के गुणधर लाल जैन और वाराणसी के प्रकाश नारायण सिंह का चयन किया गया है।
माध्यमिक विद्यालयों के 5 शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें लखीमपुर खीरी के डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रयागराज के विक्रम बहादुर सिंह परिहार, झांसी की कल्पना सिंह, गाजियाबाद के डॉ. आनन्द कुमार और बरेली के विजय पाल शामिल हैं। शिक्षक दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ अन्य शिक्षकों को भी बेहतर शिक्षण और नवाचार के लिए प्रेरित करेगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।