महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित किए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद तरीके से किया जाए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
जनता दर्शन में देवरिया से आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने इलाज के लिए सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को उसके इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बातचीत के दौरान जब मुख्यमंत्री को पता चला कि उसका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, तो उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग पेंशन के बारे में भी जानकारी ली। पेंशन पहले मिल रही थी, लेकिन कुछ कारणों से बंद हो गई थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को पेंशन बहाल कराने के निर्देश दिए।
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गोवंश को अपने हाथ से गुड़ खिलाया और उनके स्वास्थ्य एवं टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की देखभाल से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश भी दिए।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।