नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के सभी जिला अध्यक्षों ने संभावित दावेदारों के तीन-तीन नामों का पैनल प्रदेश मुख्यालय भेज दिया है। अब प्रदेश स्तर पर इन नामों को लेकर अगले तीन दिनों तक मंथन किया जाएगा।
अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के पैनल पर चर्चा
बीजेपी में अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों के लिए भेजे गए पैनल में शामिल नामों पर विशेष चर्चा होगी। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी संभावित दावेदारों के नामों पर विचार करने के बाद एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी।
BJP को मिले 50 हजार से ज्यादा आवेदन
निकाय चुनाव में बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को अलग-अलग स्तरों पर अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण पार्टी के सामने उम्मीदवारों के चयन की चुनौती भी बढ़ गई है।
एक ही वार्ड में पार्षद पद के लिए कई दावेदार होने के साथ-साथ नगर निगम में मेयर पद के लिए भी कई नाम सामने आए हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व को स्थानीय गुटबाजी, दावेदारों की मजबूत पकड़ और संगठन के बीच संतुलन बनाते हुए उम्मीदवारों का चयन करना होगा।
प्रदेश स्तर पर होने वाली स्क्रीनिंग और चयन प्रक्रिया को इसलिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नामांकन के लिए समय भी काफी सीमित है। पार्टी को जल्द ही उम्मीदवारों के नाम तय कर मैदान में उतारने होंगे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।