CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में दो पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, 2-2 लाख रुपये की मदद दी
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में दो पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने दोनों परिवारों की स्थिति की जानकारी ली और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

पिपराइच निवासी मुन्नी देवी के पति की कैंसर के कारण मौत हुई थी। मुख्यमंत्री ने मुन्नी देवी से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

वहीं औरंगाबाद ग्राम निवासी आदित्य प्रजापति की सड़क हादसे में मौत हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों से भी मुलाकात की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने दोनों पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।