जानकारी के अनुसार, झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री में करीब 10 हजार लीटर केमिकल से भरे 20 ड्रम रखे हुए थे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पूरा केमिकल चपेट में आने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बॉयलर से लोहे की ढलाई के दौरान लगी आग
AFO (झोटवाड़ा) सुरेश कुमार ने बताया कि झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में मार्बल लाल गुप्ता की एनएल कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से लोहे की फैक्ट्री है। यहां बॉयलर से लोहे की ढलाई का काम किया जाता है। मंगलवार सुबह करीब 10-12 कर्मचारी बॉयलर में हीट कर लोहे की ढलाई का काम कर रहे थे।
सुबह करीब 8:45 बजे फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते फैक्ट्री में रखे बाकी ड्रम भी चपेट में आ गए और आग की तेज लपटें उठने लगीं।
सूचना मिलते ही झोटवाड़ा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से फैक्ट्री में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।