फैक्ट्री में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगा था। आग की वजह से पॉलीथिन के रोल और केमिकल से भरे करीब 10-12 ड्रम भी चपेट में आ गए। आग बुझाने के लिए 8 दमकलों ने करीब 20 फेरे लगाए और लगभग 200 लीटर फोम का इस्तेमाल किया गया।
आग से फैक्ट्री का टीन शेड भी टूट गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पाने से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरणों की कमी को लेकर लापरवाही की बात भी सामने आने की जानकारी दी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।