आग लगने के समय ज्यादातर लोग होटल के कमरों में सो रहे थे। इमारत में तेजी से धुआं भरने के कारण लोगों का दम घुटने लगा। मृतकों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल सभी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
आग की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। घना धुआं होने के कारण दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि इमारत अभी भी काफी गर्म है, जिसके चलते मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि आग के वास्तविक कारण की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
मंत्री ने कहा कि इमारत के अंदर की स्थिति बेहद खराब थी और वहां कई होटल संचालित हो रहे थे। उन्होंने इमारत की व्यवस्था पर हैरानी जताते हुए कहा कि बिल्डिंग मैनेजमेंट की ओर से बुनियादी सुरक्षा और निर्माण नियमों के पालन में गंभीर लापरवाही की गई थी।होटलों के संचालन में भी कई तरह की अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, इमारत का मालिक फिलहाल फरार है। न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।फिलहाल पुलिस आग लगने की वजह, इमारत में सुरक्षा व्यवस्था और कथित नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।