नीट पेपर लीक रोकने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के जज NTA एजेंसी का करेंगे दौरा
(India) सुप्रीम कोर्ट ने का है कि NEET परीक्षा में पेपर लीक रोकने और परीक्षा व्यवस्था की जाँच करने की जरुरत है | इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के जज NTA नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के दफ्तर का भ्रमण होगा | जज यह देखेंगे कि NEET परीक्षा को सुरक्षित पारदर्शी तरीके से करने के लिए NTA ने क्या इंतजाम किये है और वे सही तरीके से कर रहे है या नहीं | कोर्ट ने ये भी कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और छात्रों को निष्पक्ष परीक्षा मिल सके इसके लिए जरुरत कदम उठाना चाहिए |

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस PS नरसिंहा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट FAIMA और अन्य संगठन की याचिकाओं पर सुनवाई की | याचिकाओं में NTA की व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत निगरानी की मांग की गयी है | इससे पहले 19 अगस्त को केंद्र सरकार ने कोर्ट में कहा था कि नीट परीक्षा की व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है | हालांकि कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल और सुधार की मांग सामने आई है |

सुप्रीम कोर्ट के 4 निर्देश -
1. NTA की सुधारों की जानकारी देनी होगी-
सुप्रीम कोर्ट ने NTA से पूछा कि परीक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाये गए है |

2. हाई-पावर कमेटी की सिफारिशें लागू करने पर जोर-
कोर्ट ने कहा कि सुधार के लिए बनी हाई-पावर कमेटी की सिफारिशों को जमीन पर लागू किया जाए।

3. सुधारों की प्रगति बतानी होगी-
संयुक्त सचिव को कमेटी की सिफारिशों पर अब तक हुई कार्रवाई और प्रगति की जानकारी देनी होगी।

4. पेपर लीक रोकने के लिए निगरानी मजबूत करने पर जोर-
परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत निगरानी व्यवस्था की जरूरत बताई गई है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।