जयपुर में अभियान की शुरुआत आमेर रोड से हुई, जहां रोडवेज की टीमों ने बसों की जांच शुरू कर दी। इन चेक पोस्ट पर डिपो मैनेजर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और असिस्टेंट ट्रैफिक इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है, जो मौके पर मौजूद रहकर बसों की जांच करेंगे और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाएंगे।
रोडवेज मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि निगम के यात्रीभार में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसके चलते यात्रियों की संख्या बढ़ाने और राजस्व की भरपाई करना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।
रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (यातायात) विनोद पुरोहित ने सभी मुख्य प्रबंधकों को अभियान के दौरान आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जयपुर के कार्यकारी प्रबंधक (चेकिंग) को इस पूरे अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।