बिहार के मधेपुरा मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में भगदड़ जैसी स्थिति,8 श्रद्धालु घायल
(Madhepura, Madhepura) बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार टूटने के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालु गिर गए और 8 लोग घायल हो गए।

हादसे में एक महिला श्रद्धालु के सिर में गंभीर चोट लगी। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया और उसकी वर्दी तक फट गई।

सिंहेश्वर धाम में रात करीब 1 बजे सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे।

भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं की कतार पर दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। एक महिला श्रद्धालु लोहे की बैरिकेडिंग पर गिर गई, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना के बाद सभी घायलों को JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से कतार में लगाने के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। उसकी वर्दी फटने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही मधेपुरा के डीएम, एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ सिंहेश्वर धाम पहुंचे और स्थिति को संभाला।अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर श्रद्धालुओं की भीड़ को दोबारा कतार में लगाया गया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में मंदिर में पूजा और जलाभिषेक फिर से सामान्य रूप से जारी है।

मंदिर न्यास समिति ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मंदिर परिसर में स्थिति नियंत्रण में है। जलाभिषेक जारी है और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।