इन कैंपों में उपभोक्ता बिल संशोधन, नया बिजली कनेक्शन, खराब मीटर, भार वृद्धि (लोड बढ़ाना), विधा परिवर्तन सहित बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साथ ही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
UPPCL के अनुसार, प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्पलाइन पर किया जाएगा, जिससे शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
जो उपभोक्ता कैंप या बिजली कार्यालय नहीं पहुंच सकते, वे 1912 हेल्पलाइन, व्हाट्सएप और चैटबॉट के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
UPPCL ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बिल या अन्य किसी भी समस्या को लंबित न रखें और अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय या विशेष कैंप में पहुंचकर उसका त्वरित समाधान कराएं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।