ग्लोबल सेल्फी' के जरिए अंतरिक्ष जाएगी पृथ्वी की सेल्फी
(India) नासा ने इस परियोजना के लिए 2015 में प्लूटो के लिए उड़ान भरने वाले न्यू होराइजन्स में पृथ्वी के आत्म चित्र के लिए 100 मेगाबाइट डेटा को मंजूरी दी है। वर्तमान में न्यू होराइजन अंतरिक्षयान पृथ्वी से संबंधित कोई जानकारी नहीं ले जा रहा। अमेरिका के हवाई के कलाकार जॉन लूंबर्ग के नेतृत्व में ‘वन अर्थ’ परियोजना का उद्देश्य नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान के लिए लवैसी चित्रों को सामने लाना है, जो किरण चित्रों, ध्वनियों और अन्य आंकड़ों के जरिए मानव का प्रतिनिधित्व करता हो। लूंबर्ग अब दुनिया भर के लोगों से तस्वीरें चाहते हैं। मीडिया रपटों के मुताबिक, लूंबर्ग का दल वैसी तस्वीरें चाहता है, जो पृथ्वी के अंधेरे वाले पक्ष जैसे अकाल या परमाणु बम को चित्रित करता हो।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।