(India)
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ने इसी साल एक्सेंट का बाजार में उतारा था। अभी तक कंपनी इसकी 35,000 इकाइयां बेच चुकी हैं। हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी एस सेव ने कहा, एसआरके के जुड़ने से ब्रांड की पहचान बढ़ी है। उन्होंने कहा कि एक्सेंट ने ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बना ली है और हमें भरोसा है कि शाहरूख के साथ इस नए संबंध से फिर इसका जादू चलेगा। हुंदै फिलहाल देश में 10 कार माडल इयॉन, सांत्रो, आई10, ग्रैंड आई10, आई20, एक्सेंट, वेरना, इलांत्रा, सोनाटा तथा सांता फे बेचती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।