(India)
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने 'मेक इन इंडिया' अभियान शुरु होने के मौके पर कहा कि सरकार की विभिन्न नीतियों और नियमों और कुछ कानूनों को जिस तरह लागू किया गया है उससे भारत में उत्पाद लागत बढ़ेगी। अयुकावा ने कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जहां कारोबार करना सबसे आसान हो। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री के 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत वे फैक्टर्स तेजी से खत्म होंगे जो विनिर्माण को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर भारत विश्व के विनिर्माण करने वाले सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी देशों में शामिल हो जाएगा। मोदी के मेक इन इंडिया अभियान का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि मारति सुजुकी उन कुछ पहली बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शामिल है जिन्होंने 1983 में भारत में बडा विनिर्माण परिचालन शुरु किया
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।