अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा जीएसएलवी एमके 3
(India) दातन ने संवाददाताओं से कहा, ‘जीएसएलवी मार्क 3 का प्रक्षेपण नवंबर के पहले सप्ताह में निर्धारित है और इससे चार टन श्रेणी का संचार उपग्रह भेजा जायेगा और इससे भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद मिलेगी।’ दातन मंगल अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीएसएससी के वैज्ञानिकों के समूह के सम्मान में प्रेस क्लब में आयोजित समारोह हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि देश फेंच गुयाना (एरियन स्पेश स्टेशन) से भारी संचार उपग्रह भेजता रहा है और एक बार प्रयोगिक मिशन सफल होने के बाद उनपर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।