मेडिसिन में तीन वैज्ञानिकों को नोबल
(International)
नोबेल पुरस्कार 2014 की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई है। इस कड़ी में सबसे पहले पुरस्कार मेडिसिन में ब्रिटेन के जॉन ओश्कीफ और नार्वे के पति-पत्नी की जोड़ी मै-ब्रिट मोजर और एडवर्ड मोजर को मिलेगा। इस पुरस्कार का ऐलान स्टॉकहोम में किया गया । मस्तिष्क के जीपीएस सिस्टम की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को इस साल मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. ब्रिटेन के रहने वाले ये वैज्ञानिक हैं, प्रोफेसर जॉन ओकीफे, मे-ब्रिट मोजर और एडवर्ड मोजर। उन्हें मानव शरीर के जीपीएस सिस्टम की खोज के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार के लिए 263 वैज्ञानिक नामित किए थे। लेकिन इंसान के नेविगेशन सिस्टम पर अनोखा काम करने के लिए इन तीनों वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा हुई। इन वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया था कि मस्तिष्क को हमारी स्थिति के बारे में कैसे पता लगता है और इसी के आधार पर यह हमें एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने में मदद करता है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।