नासा के मंगल यान बालबाल बचे धूमकेतु से
(India) नासा के मार्स ओडिसी, मार्स रिकानिसांस आर्बिटर और मार्स एटमास्फियर एंड वोलाटाइल एवोल्यूशन (मावेन) आबिर्टर तीनों यान उस अभियान का हिस्सा हैं जो धूमकेतु सी:2013 ए1 सिडिंग स्प्रिंग और उससे निकलने वाली गैसों एवं धूल से मंगल के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने के लिए गए हैं। नासा के सबसे नए यान मावेन ने इस बात का एहतियात बरता कि धूमकेत से निकलने वाली धूल के दुष्प्रभावों से खुद को बचाते हुए इसके कारण मंगल के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जा सके। धूमकेतु से तेज वेग से निकलने वाले धूल कणों से आशंकित टकराव से बचने के लिए तीन घंटे तक एहतियात बरतने के बाद मावेन अंतरिक्ष यान ने तीन घंटे के बाद पृथ्वी को बेहतर स्थिति में सूचनाएं भेजी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।