भारतीय वैज्ञानिक को मिला अमेरिका का प्रतिष्ठित पुरस्कार
(India)
भारतीय मूल के वैज्ञानिक थॉमस कैलथ को विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रतिष्ठित ‘नेशनल मेडल ऑफ साइंस’ पुरस्कार से सम्मानित किया। 79 वर्षीय कैलथ के साथ ही नौ अन्य लोगों को भी यह सम्मान दिया गया। 1935 में केरल में जन्मे कैलथ ने पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीई (दूरसंचार) की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्युट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एसएम और एससीडी की डिग्री ली। मैसाचुसेट्स से डिग्री लेने के बाद उन्होंने कैलिफोर्निया के जेट प्रोपल्सन लैब्स में काम किया और इसके बाद 1963 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक नियुक्त किए गए। 1969 में उनकी पदोन्नति करते हुए उन्हें प्राध्यापक बना दिया गया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।