रूस का अंतरिक्षयान 'सोयूज' अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना
(International) कजाख्स्तिान के बैकानूर में रूस के अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ सोयूज यान स्थानीय समयानुसार आज पौ फटने से पहले सुबह 3 बजे छोड़ा गया। इसमें रूस के एंतोन शाक्पलेरोव, नासा के टेरी वर्ट्स और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से इटली की सामंथा क्रिस्टोफोरेट्टी सवार हैं। यह अंतरिक्ष यान छोड़े जाने के छह घंटे बाद अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा जहां पहले से ही तीन अंतरिक्ष यात्री कार्यरत हैं। इनमें शामिल रूस की इलाना सेरोवा और क्रिस्टोफोरेट्टी का स्टेशन पर होना ऐतिहासिक होगा। स्टेशन के 16 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब एक साथ दो महिलाएं एक लंबे मिशन के लिए रवाना होंगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।