अब 32 जीबी मेमोरी के साथ आया ये मोटोरोला स्मार्टफोन
(DELHI, India) कंपनी ने इसके सेकंड जनरेशन वाले मॉडल में 32 इंटरनल मेमोरी वाला वर्जन पेश किया है। इसे 22 दिसंबर से बिक्री के लिए जारी किया जा रहा है मोटोरोला मोटो एक्स 32 जीबी को ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फि्लपकार्ट पर बिक्री के लिए जारी किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह अभी मिल रहे 16 जीबी वर्जन के थोड़ा महंगा होगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन में कई आकर्षक रंगों की च्वॉयस दी गई है हालांकि फिलहाल मोटोरोलो मोटो एक्स 32 जीबी को एंड्रॉयड 4.4 किटकैट के साथ ही उतारा जा रहा है, लेकिन जल्द ही इसके लिए एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉल अपडेट दिया जा रहा है। कंपनी ने इसके 16 वर्जन के लिए यह अपडेट पहले ही जारी कर दिया है। बेहतर परफोर्मेश के लिए इसमें 2.5 गीगाहर्त्ज स्नैपड्रेगन 801 प्रोसेसर और 2जीबी रैम दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी ओएलईडी पैनल मैच डिस्पले स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन तथा वाटरप्रूफ कोटिंग के साथ दी है। इसमें 13 एमपी मैन कैमरा तथा 2 एमपी फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा इसमें 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।