(India)
पिछले साल के 94 फीसदी के मुकाबले अब 88 फीसदी किशोर-किशोरियां ही फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं अन्य आयु वर्गो में भी फेसबुक का मोह कम हो रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म फ्रैंक एन. मैगिड एसोसिएट्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार अमेरिका में फेसबुक इस्तेमाल करने वाले 13 से 17 साल के उम्र के किशोरों की संख्या में गिरावट हो रही है। 2012 में यह संख्या 95 फीसदी थी, जबकि 2013 में 94 फीसदी और 2014 में 88 फीसदी हो गई। सभी आयुवर्ग में भी यह गिरावट देखी गई। सभी आयुवर्ग में दो साल पहले फेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या 93 फीसदी थी, जो इस साल घटकर 90 फीसदी हो गई। फ्रैंक एन. मैगिड एसोसिएट्स की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 16 फीसदी लोगों ने फेसबुक को चलन के अनुकूल, 18 फीसदी ने मजेदार और 16 फीसदी ने सूचनात्मक कहा। सिर्फ नौ फीसदी ने फेसबुक को सुरक्षित माना व इतने ही लोगों ने इसे भरोसेमंद बताया
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।