रूस ने नए रॉकेट 'अंगारा' का किया सफल परीक्षण
(India) रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंगारा-ए 5 रॉकेट के परीक्षण को वीडियो लिंक के जरिए देखा। इसका परीक्षण भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर उत्तरी रूस के प्लेसेक में किया गया। गौरतलब है कि हल्की श्रेणी की अंगारा रॉकेट का परीक्षण जून में कारगर नहीं हो पाया था। सोवियत संघ के विघटन के बाद प्रोटोन और अन्य सोवियत कालीन प्रक्षेपण यानों की जगह लेने के लिए इसका डिजाइन तैयार किया गया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।