(India)
गौरतलब है कि चाइनीज कंपनी श्याओमी ने भारत में जुलाई में अपने पहले फोन एमआई 3 के साथ एंट्री की थी। उसके बाद कंपनी ने रेडमी 1S और रेडमी नोट भी भारतीय मार्केट में उतारे। तब से लेकर अब तक श्याओमी भारत में 10 लाख हैंडसेट्स बेच चुकी है। श्याओमी की फ्लैश सेल ने भारत में नया ट्रेंड शुरू किया। कंपनी के एमआई 3 की भारत में पहली सेल के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन हुए और फ्लिपकार्ट पर इसके 10 हजार हैंडसेट्स 40 मिनट में ही बिक गए। दूसरी सेल में कंपनी ने दावा किया कि उसके 10 हजार हैंडसेट्स महज 5 सेकंड में ही बिक गए। श्याओमी ने अपना अगला स्मार्टफोन रेडमी 1S भारत में 10 हजार रुपये में लॉन्च किया। सितंबर में हुई इसकी पहली सेल में कई हैंडसेट्स कुछ ही सेकंड्स में बिक गए। वहीं, अक्टूबर में हुई फ्लैश सेल में 1 लाख रेडमी 1S स्मार्टफोन महज 4.2 सेकंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए। इसके बाद कंपनी ने भारत में अपना तीसरा स्मार्टफोन रेडमी नोट 3जी लॉन्च किया जिसकी पहली फ्लैश सेल 2 दिसंबर को हुई। इसके 50 हजार हैंडसेट्स महज 6 सेकंड में ही बिक गए। इस दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने श्याओमी पर बैन लगाकर उसके हैंडसेट्स की बिक्री पर रोक लगा दी। हालांकि कुछ दिनों बाद ही कोर्ट ने बैन में ढील देते हुए कंपनी को 8 जनवरी तक कुछ हैंडसेट्स बेचने की परमिशन दे दी। अब श्याओमी रेडमी नोट 4जी की फ्लैश सेल भारत में 30 दिसंबर को होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।