(India)
माना जा रहा है कि कंपनी इस टेबलेट को लॉस वेगास में 6 से 9 जनवरी 2015 तक चलने वाले सीईएस के दौरान डिस्पले किया जाएगा। यह टेबलेट एप्पल आईपेड, एचटीसी टेबलेट, सैमसंग टेबलेट्स को कड़ी टक्कर देने वला माना जा रहा है। हाल ही में सोनी के इस नए टेबलेट के लीक हुए फीचर्स के मुताबिक कंपनी इसे सोनी एक्सपीरिया जेड4 अल्ट्रा नाम से लेकर आ रही है। इसकी सबसे खास बात इसमें दिया जा रहा है 12.9 इंच का डिस्पले है। इसके अलावा इसमें 2.86 गीगाहर्त्ज क्वॉलकॉम 810 प्रोसेसर, 6जीबी रैम, 64 जीबी रोम दिए जा रहे हैं जिससे इसकी परफोर्मेश धांसू मानी जा रही है। सोनी एक्सपीरिया जेड4 अल्ट्रा एक जबरदस्त बैटरी बैकअप वाला टेबलेट होगा क्योंकि इसमें 12100 एमएएच की बैटरी दी जा रही है। इसके अलावा इसमें दिए जा रहे कैमरे भी जबरदस्त है। कंपनी इसमें 8.8 मेगापिक्सल मैन कैमरा दिया जा रहा है जिससे एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसके फ्रंट में भी शानदार कैमरा दिया जा रहा है। हालांकि अभी इस टेबलेट की कीमत के बारे में कोई खुलास नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1000 यूएस डॉलर से ज्यादा होगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।