(India)
ग्लोबल वॉर्मिंग का प्रभाव दुनिया की चंद सबसे बढ़िया वाइन्स के स्वाद पर भी पड़ने लगा है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण अंगूरों के पकने के तरीके में बदलाव हुआ है, जो इस स्वाद में बदलाव का कारण है।वैज्ञानिकों ने कहा कि पाइनोट नोएर, मेरलॉट और चाडरेने नामक अंगूर अब ज्यादा जल्दी पक रहे हैं और इस वजह से इनके पकने पर बनने वाले यौगिकों और फ्लेवर के एसिड में मौजूद मिठास के साथ अनुपात में भी सूक्ष्म बदलाव हो रहा है। स्वीडन की ल्युंड यूनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर किंबर्ली निकोलस ने साइंटिफिक अमेरिकन नामक पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा, ‘जलवायु परिवर्तन उन अलग-अलग वाइन के उन अलग-अलग स्वादों पर असर डालना शुरू कर रहा है, जिनके जरिए आप अपने पसंदीदा रेड्स एंड व्हाइट्स को पहचानते और उनपर भरोसा करते हैं।’
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।