(India)
कंपनी ने इस टेबलेट को नोकिया एन1 नाम से सीईएस 2015 के दौरान लॉन्च किया है। यह टेबलेट हूबहू एप्पल आईपेड जैसा दिखता है। इतना ही नहीं बल्कि यह आईपेड जैसे ही स्लिम और आकर्षक भी है। इसकी दूसरी सबसे खास बात एंड्रॉयड ओएस के लेटेस्ट और सबसे तेज वर्जन 5.0 लॉलीपॉप के साथ आना है,, नोकिया एन1 एंड्रॉयड टेबलेट की कीमत 1599 चाइनीज युआन यानि लगभग 16308 रूपए है। इस कीमत के साथ यह टेबलेट आईपेड और सोनी एक्सपीरिया जेड तथा सैमसंग गैलेक्सी टेब जैसे टेबलेट्स से काफी सस्ता है। कंपनी ने इसमें नोकिया लॉन्चर एप दिया है जिसकी मदद से इसकी स्क्रीन पर सिर्फ एक लेटर लिखते ही यूजर्स को यह सजेशन देता है कि क्या सर्च करना है। नोकिया एन1 टेबलेट में 7.9 इंच की आईपीएस एलईडी बैकलिटस डिस्पले स्क्रीन कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास3 प्रोटेक्शन के साथ दी गई है। इसमें 2.3 गीगाहर्त्ज 64 बिट इंटेल अटॉम प्रोसेसर, 2जीबी रैम तथा 32 जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए है जिससे इसकी परफोर्मेश भी शानदार है
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।