ट्विटर के जरिए गांधीनगर ‘पहुंचे’ मोदी
(India)
सोशल मीडिया और आधुनिक संचार माध्यमों के इस्तेमाल का हर तौर तरीका अपना रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक नया इतिहास रच दिया। पीएम मोदी ने ई-गवर्नेस पर आयोजित 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन को ट्विटर के माध्यम से संबोधित कर एक नई शुरूआत की। यह सम्मेलन गांधीनगर में हो रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए मोदी वहां नहीं जा सके इसलिए उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और इतिहास रच दिया। ट्विटर के माध्यम से किसी सम्मेलन को संबोधित करने का यह पहला अवसर है। मोदी ने स्वयं ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह खुद इस सम्मेलन में शरीक होना चाहते थे लेकिन वह ऐसा नहीं हो सका। वह किसी न किसी तरह से प्रतिनिधियों से जुड़ना चाहते थे।उन्होंने सोचा कि सम्मेलन में शरीक हुये बिना प्रतिनिधियों से किस तरह से जुड़ा जाए। इसके बाद उन्होंने संचार तकनीक का प्रयोग करने और ट्विटर के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करने का फैसला किया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।