दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर इस समय चरम पर है। किरण बेदी भी आज सुबह से ही कृष्णा नगर में रोड शो पर निकली हुई हैं। लेकिन लोगों को कड़क मिजाज किरण बेदी का आज एक अलग ही रूप देखने को मिला। चुनाव प्रचार के दौरान किरण बेदी रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ''लोगों से मुझे जितना प्यार मिला है, उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।'' दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का गुरुवार को आखिरी दिन है।किरण बेदी कृष्णा नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, जो भाजपा का गढ़ रहा है। इससे पहले कृष्णा नगर से डॉ हर्षवर्धन चुनाव लड़ते रहे हैं। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं, जिसका परिणाम 10 फरवरी को आएगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।