माइक्रोमैक्स घरेलू बाजार की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी
(India)
भारतीय मोबाइल निर्माता माइक्रोमैक्स दक्षिण कोरिया की सैमसंग को पछाड़कर घरेलू बाजार की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। रिसर्च फर्म कैनेलिस की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वहीं, सैमसंग ने इस रिपोर्ट को ठुकराते हुए कहा कि वह अब भी नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में गुड़गांव की कंपनी माइक्रोमैक्स की हिस्सेदारी 22 फीसद पर पहुंच गई। इस बाजार में सैमसंग की हिस्सेदारी 20 फीसद रही। इस रिपोर्ट की मानें तो माइक्रोमैक्स न सिर्फ भारत में अव्वल रही है, बल्कि यह दुनिया की भी तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। दिसंबर में समाप्त इस तिमाही के दौरान घरेलू बाजार में हिस्सेदारी के लिहाज से चार सबसे बड़ी कंपनियों में उक्त दो के अलावा कार्बन व लावा शामिल हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।