सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रहमोस का आज भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस-कोलकाता से सफल प्रक्षेपण किया गया। ब्रहमोस परियोजना के प्रमुख सुधीर मिश्रा ने मिसाइल के सफल प्रक्षेपण और इसे भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने की प्रक्रिया पूरी होने पर ब्रहमोस टीम को बधाई दी। ब्रहमोस एयरोस्पेस की ओर सेे जारी बयान में बताया गया कि ब्रहमोस का युद्धपोत से प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा और प्रक्षेपण के दौरान मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी।आईएनएस कोलकाता को भवारतीय नौसेना में पिछले साल 16 अगस्त को शमिल किया गया था। इसके बाद यह पहला मौका है जब ब्रहमोस मिसाइल को इस युद्धपोत से प्रक्षेपित किया गया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
