भारतीय शोधकर्ता आप्टे को ऑस्ट्रेलिया में सम्मान
(India)

अग्नाशय कैंसर पर शोध करने वाली 56 वर्षीय भारतीय शोधकर्ता मिनोती आप्टे को ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) वीमेन ऑफ द ईयर 2015 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कैंसर पर शोध, उच्च शिक्षा व भारतीय समुदाय के प्रति योगदान के लिए प्रदान किया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स में शोधकर्ता आप्टे को एनएसडब्ल्यू के प्रमुख माइक बेयर्ड और मिनिस्टर फॉर वीमेन प्रू गोवार्ड के हाथों एनएसडब्ल्यू की संसद में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार दिया गया। बेयर्ड ने कहा कि अपनी प्रभावशाली पेशेवर सफलताओं के साथ-साथ आप्टे सिडनी की महत्वपूर्ण भारतीय आबादी के लिए काम करने वाली मराठी एसोसिएशन ऑफ सिडनी की एक सक्रिय सदस्य हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।