एक शोध में देखा गया है कि केवल 20 फीसदी भारतीयों के पास ही इंटरनेट सुविधा है और महज 14 फीसदी के पास स्मार्टफोन्स हैं। हाल ही में पीईडब्ल्यू रिसर्च सेंटर ने 32 उभरते और विकासशील देशों में सर्वे किया। सर्वे में देखा गया कि पडोसी देश पाकिस्तान के पास महज 8 फीसदी लोगों के पास ही इंटरनेट सुविधा है। ऐसे रहे नतीजे सर्वे के मुताबिक, भारत की तुलना में 24 फीसदी इंडोनेशियाई लोगों के पास इंटरनेट सुविधा है। भारत में यह संख्या 20 फीसदी ही है। जबकि बांग्लादेश में यह संख्या 11 फीसदी और पाकिस्तान में 8 फीसदी ही है। नौकरी ढूंढने के लिए ही चलाया इंटरनेट 65 फीसदी भारतीय इंटरनेट यूजर्स ने कहा कि वह फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल करते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
