ब्रिटेन के विज्ञानियों ने ऐसे प्रोटीन को ढूंढ़ निकालने का दावा किया है जो जानलेवा बीमारी कैंसर को रोकने में समर्थ है। इसके जरिये विषाणु जनित संक्रमण को भी रोका जा सकता है। चुहिया और मानव कोशिका पर किए गए परीक्षण में इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं और उनके सहयोगियों ने पाया कि नया प्रोटीन साइटोटॉक्सिक टी सेल्स (सीटीसी) के तीव्र फैलाव में सहायक है। सीटीसी कैंसर प्रभावित और विषाणु से संक्रमित कोशिकाओं को खत्म करने में सक्षम है। विज्ञानियों ने फिलहाल नए प्रोटीन को लिंफोसाइट एक्सपेंशन मॉलेक्यूल (एलईएम) नाम दिया है। इंपीरियल कॉलेज के अलावा क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन, ईटीएच ज्यूरिख और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के विज्ञानियों ने भी इस शोध में हिस्सा लिया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
