एयरटेल ने मुंबई में शुरू किया 4जी सर्विस का ट्रायल
(India)
एयरटेल ने मुंबई में अपनी 4जी सर्विस का ट्रायल शुरू कर दिया है। फ्लिपकार्ट और सैमसंग इसमें उसके पार्टनर बने हैं। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट अपनी ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए जियाओमी, मोटोरोला, लिनेवो, असूस और हुआवी के हैंडसेट बेच रही है, इसके चलते ही इसको पार्टनर बनाया गया है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया की सैमसंग के साथ मिलकर एयरटेल 4जी सर्विस को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी। एयरटेल के मुताबिक मुंबई में थ्री जी के रेट में एयरटेल की सुविधा पाने वालों को 4जी की सर्विस उपलब्ध होगी। भारतीय एयरटेल के सीईओ गुजरात अशोक गजपति का कहना है कि कंपनी थ्री जी सर्विस ग्राहकों को यह एक्साइटिंग ऑफर दे रही है जिसके तहत वह अपनी सर्विस को अपग्रेड कर थ्री जी की कीमत में 4जी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके बाद मिलने वाली फीडबैक पर कंपनी इस सुविधा को और आगे ले जाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।