नासा ने किया ‘उड़न तश्तरी’ का सफल परीक्षण
(India)

नासा ने अपनी क्रांतिकारी ‘उड़न तश्तरी’ का सफल परीक्षण किया। इससे मंगल समेत दूरस्थ ग्रहों पर भारी पेलोड ले जाने में मदद मिलेगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लो डेंसिटी सुपरसोनिक डेसीलरेटर (एलडीएसडी) ने अपनी दूसरी परीक्षण उड़ान सोमवार को सफलतापूर्वक पूरी की। उड़न तश्तरी के आकार वाला यह यान प्रशांत महासागर में हवाई द्वीप के काउई तट पर उतरा। नासा की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यान को गुब्बारे की मदद से 1.2 लाख फीट की ऊंचाई पर पहुंचाया गया। यहां पर छोड़े जाने के बाद एक इंजन इसे 1.8 लाख फीट की ऊंचाई पर ले गया जहां मंगल ग्रह सरीखे वातावरण में इसका परीक्षण किया गया। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, एलडीएसडी की निर्धारित तीन उड़ान परीक्षणों में यह दूसरी है। पिछले साल हवाई में किए गए इसके पहले परीक्षण को इंजीनियरों ने सफल माना था। हालांकि उस समय इसके विशाल पैराशूट ने ठीक से काम नहीं किया था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।