गूगल इंक ने अमेरिकी प्रांत टेक्सास के ऑस्टिन में अपनी स्वचालित कार का परीक्षण शुरू कर रही है। इसमें यातायात, सड़क और लोगों के साथ इसके प्रभाव को परखा जाएगा। हालांकि गूगल इस प्रोटोटाइप कार का परीक्षण 2009 से ही कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में सिलीकान वैली स्थित अपने मुख्यालय में कर रही है। मंगलवार को एक बयान में कंपनी ने बताया कि गूगल एक दूसरी लेक्सस आरएक्स450एच प्रोटोटाइप कार इस हफ्ते अमेरिकी शहर ऑस्टिन भेज रही है। कंपनी ने पिछले सप्ताह बुलबुले के आकार वाली स्वचालित कार का परीक्षण माउंटेन व्यू की सड़कों पर शुरू किया। गूगल और अन्य ऑटोमोटिव निर्माताओं का कहना है कि स्वचालित कार की तकनीक साल 2020 तक तैयार हो जानी चाहिए।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
