पीएसएलवी सी 28 लांच
(India)
आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अब तक के सबसे वजनी कमर्शियल पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी सी 28 को शुक्रवार रात लॉन्च किया गया। यह अपने साथ ब्रिटेन के पांच सैटेलाइटस को स्पेस में लेकर गया और उन्हें आर्बिट में स्थापित किया। पीएसएलवी की यह 29वीं सफल उड़ान थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले पीएसएलवी के 28 मिशन कामयाब रहे हैं और एक नाकाम रहा।इस लॉन्चिंग पर दुनिया भर की नजर थी। इसकी वजह यह है कि भारत ने पिछले 18 वर्षों में ही पीएसएलवी व्हीकल की बदौलत कमर्शियल सैटेलाइट लॉंन्चिंग में रूस, ईयू, चीन और जापान जैसे बड़े देशों को कड़ी टक्कर दी है। यह दुनिया के किसी देश के लिए एक माइलस्टोन बन गया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।