तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसी दवा ईजाद करने का दावा किया है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के 24 घंटे से भी कम समय में आपको तनाव से निजात दिला सकती है। अभी इस दवा का मानव पर परीक्षण नहीं किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर स्कॉट थॉम्पसन ने कहा, ‘इसके जरिये तनाव के इलाज की एकदम नई पद्धति विकसित की जा सकेगी। यह दवा तनाव के लक्षणों को एक दिन से भी कम समय में दूर करने में सक्षम है। वर्तमान पद्धतियों की तुलना में इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं।’ वर्तमान समय में तनाव से जूझने वाले यादातर लोग ऐसी दवाएं लेते हैं जो न्यूरोकेमिकल सेरोटोनिन का स्तर बढ़ा देती हैं। प्रोजेक और लेक्साप्रो इसकी दवाएं हैं। ये दवाएं एक तिहाई मामलों में ही कारगर होती हैं। लक्षणों को समाप्त करने में इन दवाओं को तीन से आठ हफ्ते तक का समय लगता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
