नासा ने किया पृथ्वी जैसा ग्रह खोजने का दावा!
(India)
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पृथ्वी जैसे दूसरे ग्रह खोज का दावा किया है। इसे ‘कैप्लर 452बी’ नाम दिया गया है। यह ग्रह सौरमंडल के अंदर ही है। शोध के मुताबिक, ‘कैप्लर 452बी’ पृथ्वी की ही तरह चट्टानी है। अपने तारे से उतना ही दूर है, जितना सूरज से पृथ्वी। यह न ज्यादा गर्म है और न ही ज्यादा ठंड। इस कारण इस पर पानी और जीवन होने की उम्मीद है। पृथ्वी जैसा जीवन होने की उम्मीद के कारण इसे अर्थ 2.0 का भी नाम दिया जा रहा है।पृथ्वी से बाहर जीवन ढूंढ़ने की नासा की कोशिशों में इस खोज को अहम कदम माना जा रहा है। नासा के स्पेस टेलीस्कोप कैप्लर ने इस ग्रह की खोज की है। इसे 2009 में लॉन्च किया गया था। इसने 2015 में गोल्डिलॉक जोन में आठ नए ग्रहों की खोज की है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।