मोदी को लेकर गूगल कर्मचारियों में उत्सुकता-पिचाई
(India)
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान का समर्थन करने के लिए आज यूट्यूब की मदद ली और कहा कि उनकी कंपनी इस पहल का समर्थन करने के लिए अपनी भूमिका निभाएगी। भारतीय मूल के पिचाई ने सिलीकन वैली में मोदी का स्वागत करते हुए कहा है,‘ प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर गूगल कर्मचारियों, अमेरिका में रह रहे भारतीयों में बहुत उत्सुकता है।’ आईआईटी में पढे पिचाई ने कहा है, ‘इस सप्ताहांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिलिकन वैली में स्वागत करना सम्मान का विषय है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से सिलिकन वैली में लोगों को नई उर्जा मिलेगी।’ पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान की सराहना की है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।