अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को में एक इवेंट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने अब तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन लुमिया 950 लॉंच कर दिया है। एक बड़े अंतराल के बाद लुमिया सीरीज का बेहतरीन स्मार्टफोन बाजार में उतारा गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है की कंपनी ने इसे विन्डोज 10 आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉंच किया है, यह पहला ऐसा फोन है जो पूरी तरह से आपको कंप्यूटर का फील देगा है। बाजार में इस स्मार्टफोन के लांच का काफी पहले से इंतजार किया जा रहा था। दरसल इस फोन की स्पेसिफिकेसंस पहले ही लीक हो गयी थी, जो की लॉन्चिंग के बाद बिलकुल उसी के अनुरूप बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पहले से ज्यादा सिक्योर और ओपेन है। इसके लिए एप्लिकेशन बनाना अब ज्यादा आसान होगा। लुमिया 950 में 5.2-इंच की डब्ल्यूक्वाड एचडी स्क्रीन दी गई है जो की स्क्रीन रेजल्यूशन 1440×2560 पिक्सल की क्वालिटी देता है। स्क्रीन में ओएलईडी टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है जो बहेतरीन डिसप्ले क्वालिटी के लिए जानी जाती है। लुमिया 950 का डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है जो की इसे खंरोच से बाचाता है। वही अन्य लुमिया सीरीज के फोन्स की तरह इसे भी क्लियर ब्लैक तकनीक पेश किया गया है जो बेहतर डिसप्ले के साथ पावर सेविंग के लिए जाना जाता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
